द्रोणाचार्य कॉलेज की सविता रही प्रथम

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला द्वारा घोषित एमएड सत्र 2021-23 चौथे सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में द्रोणाचार्य कॉलेज रैत का परिणाम शत प्रतिशत रहा।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रवीण शर्मा ने बताया की सभी छात्र बहुत ही अच्छे अंक लेकर उत्तीर्ण हुए हैं। जिसमें सविता देवी ने 77 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, रिचा ने 76.5 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय तथा शैली शर्मा ने 76 अंक लेकर तृतीय स्थान हासिल किया है। उन्होंने बताया कि सभी छात्र अच्छे अंक लेकर उत्तीर्ण हुए हैं।

वही हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के एमएड सत्र 2021 -23 के परीक्षा परिणाम में सविता ने 77 प्रतिशत अंक लेकर पहला, शिवानी चौधरी ने 75.6 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा व अंकिता पठानिया ने 74.93 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ प्रवीण शर्मा ने सभी शिक्षकों, छात्राओं एवं अभिवावकों को बधाई दी। उन्होंने सभी छात्रों की काफी सराहना की। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय के प्रशिक्षु शिक्षा ही नहीं पाठ्यसामग्री क्रियाओं में भी आगे रहते हैं।

महाविद्यालय के कार्यकारिणी निदेशक डॉ बीएस पठानिया ने सभी छात्रों सहित स्टाफ एवं प्राचार्य डॉ प्रवीण शर्मा शर्मा को बधाई दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...