लोगों को राहत: एसीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट के दाम 15 रुपये हुए कम

--Advertisement--

प्रदेश में सीमेंट के दामों में 15 रुपये की कमी हुई है, सीमेंट के दाम कम होने से लोगों को राहत मिली है।

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में सीमेंट के दामों में 15 रुपये की कमी हुई है। सीमेंट के दाम कम होने से लोगों को राहत मिली है। सीमेंट विक्रेता कृष्ण लाल एंड संस के मालिक पवन बरूर ने बताया कि 435 रुपये में बिकने वाले एसीसी सीमेंट के बैग की कीमत अब 420 रुपये हो गई है।

एसीसी गोल्ड 480 रुपये बिक रहा था, अब 465 रुपये हो गया है। अल्ट्राटेक सीमेंट के विक्रेता सतपाल ने कहा कि अल्ट्राटेक के दाम 440 रुपये थे, जो अब 420 से 425 रुपये हो गए हैं। सीमेंट के दामों में कमी से घर निर्माण और अन्य कार्यों में लगे लोगों को राहत मिली है।

वहीं अंबुजा सीमेंट के दामों पर अभी भी संशय बना हुआ है। जिले के ज्यादातर डीलरों का कहना है कि सीमेंट के दाम पहले की तरह हैंै। वे पुराने दामों पर ही अंबुजा सीमेंट बेच रहे हैं।

प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में सीमेंट के दाम पहले की तरह ही हैं। सोलन में भी सीमेंट पुराने दामों पर ही बेचा जा रहा है। हालांकि दाडलाघाट में कुछ डीलर दाम कम करने का दावा कर रहे हैं।

गौर रहे की अंबुजा कंपनी ने सीमेंट के दाम तय करने के लिए अलग से विंग बनाया है। यह विंग चंडीगढ़ में बैठता है और वहीं से अंबुजा सीमेंट के दाम तय किए जाते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...