बैदी में पुलिया दे रही हादसे को न्योता

--Advertisement--

लंज – निजी संवाददाता

गगल-लंज सड़कमार्ग पर वैदी में लोकनिर्माण विभाग द्वारा खोदी गई पुलिया के कारण कोई भी भयानक दुर्घटना हो सकती है। लोकनिर्माण विभाग द्वारा जो बैदी में पुलिया खोदी गई है उसके किनारे पर किसी भी प्रकार की रिफ्लेक्टर रिवन या किसी भी प्रकार का वेरीगेट नहीं लगाया गया है।

उधर स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने कई बार विभाग को वेरीगेट्स लगाने के लिए बोला लेकिन विभाग के कान पर जूं तक नहीं रेंगती। उन्होंने कहा कि पहले भी इसी जगह पर एक बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हुआ था।

स्थानीय लोगों में विभाग के प्रति इस बात को लेकर रोष व्याप्त है कि विभागीय अधिकारी ऐसी जगह पर जाकर खुद क्यों नहीं देखते हैं।

लोकनिर्माण विभाग कनिष्ठ अभियंता सिद्धार्थ के बोल

उधर, इस बारे में लोकनिर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता सिद्धार्थ ने कहा कि ठेकेदार को इस खोदी गई पुलिया पर रिफ्लेक्टर रिबन लगाने को बोलते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...