बाजनी के जंगल में लगी भयानक आग, रिहायशी मकान, गौशाला, नगदी फसले और अनेक फसलों को बचाना हुआ मुश्किल

--Advertisement--

बाजनी के जंगल में लगी भयानक आग, रिहायशी मकान, गौशाला, नगदी फसले और अनेक फसलों को बचाना हुआ मुश्किल।

कंडाघाट – आरपी ठाकुर 

कंडाघाट उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत बाजनी के जंगल में भयानक आग लगी है जिसके कारण इस पंचायत का बहुत बड़ा क्षेत्र आग की चपेट में आ गया है।

स्थानीय लोगों को अपने रिहायशी मकान, गौशाला, व नगदी फसले टमाटर , शिमलामिर्च, फराश बीन सहित अनेक फसलों को बचाना मुश्किल हो गया है।

चारों तरफ आग की लपटे ही दिखाई  दे रही है। स्थानीय ग्रामीण दिन रात एक करके आग बुझाने में लगे है। दूसरे दिन भी आग बुझाने पर काबू नहीं पाया गया है।

नरूद गांव के प्रमुख व्यक्ति प्रेम कश्यप ने बताया कि वन विभाग की टीम उनके क्षेत्र में मौके पर नहीं पहुंची है। यह क्षेत्र बहुत बड़ा है शायद कहीं दूसरी जगह आग बुझा रहे हो।

वन परिक्षेत्र चायल के अनिल ठाकुर ने बताया की बाजनी पंचायत के जंगल में आग लगी हुई है। कितना क्षेत्र जला है इसका आकलन नहीं किया गया है। उल्लेखनीय है की चायल क्षेत्र के एक के बाद एक जंगल आग की भेंट चढ़ गए है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल: भरमौर में विकास को रफ्तार, मुख्यमंत्री ने 175 करोड़ के प्रोजेक्ट जनता को किए समर्पित

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भरमौर विधानसभा क्षेत्र को...