24 मई को पडल मैदान से पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे विशाल चुनावी रैली को संबोधित 

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या 

मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत के पक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 मई को छोटी काशी मंडी में आ रहे हैं। इस दिन नरेंद्र मोदी चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

वही यह चुनाव रैली मंडी के पडल मैदान में होनी है। जिसको लेकर आज नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पडल मैदान का जायजा लिया।

इस दौरान जयराम ठाकुर के साथ रैली संयोजक बिहारी लाल शर्मा एवं नगर निगम मंडी के महापौर वीरेंद्र भट विशेष रूप से उपस्थित रहे।

जयराम ठाकुर ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का देश दीवाना है और 24 मई के दिन मंडी के पंडाल मैदान में यह ऐतिहासिक चुनावी रैली होगी। जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी अपने विकास कार्यों एवं हिमाचल के लिए विकास कार्यों के बारे संबोधित करेंगे।

उन्होंने कहा कि इसके उपरांत अमित शाह, राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ, नितिन गडकरी सहित स्टार प्रचारक भी हिमाचल प्रदेश में आएंगे और निश्चित रूप से फिर से मोदी, सरकार केंद्र में बनेंगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...