बकलोह विद्युत बोर्ड द्वारा 30वे वार्षिक भंडारे का आयोजन

--Advertisement--

बकलोह – भूषण गुरूंग 

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सब डिवीजन बकलोह विद्युत बोर्ड के अधिकारीयो व कर्मचारियों के द्वारा बकलोह के सील हील के पास ऊची पहाड़ी मे बसे काली माता मंदिर मे 30वे वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया।

सुबह ठीक 10:00 बजे बकलोह विद्युत बोर्ड के एसडीओ रमणीक सिंह और कर्मचारीयो की अगुवाई में पंडित राज कुमार शर्मा के द्वारा सुबह मंदिर परिसर में हवन पूजन किया गया।

हवन पूजन के बाद माता काली को झंडा और चुनरी चढ़ाई गई। उसके बाद स्थानीय महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन किया गया।

ठीक 12:00 बजे माता की आरती उतार कर माता को प्रसाद का भोग लगाया है। उसके बाद कंजक पूजन करके सभी लोगों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

जिसमें बकलोह क्षेत्र के आसपास के गांव चिलामा, सेकंड फोर बाजार, ककीरा, घटासनी, मामल, तुलड़ ,भराड़ी , कुंतला ककीरा देवी गांव तलारा बैरिया भेयक्ड कुमलाड़ी स्लोडका तुनुहट्टी नैनीखड़ और आसपास के हजारों के संख्या में लोगों ने भंडारे का आनन्द लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल: भरमौर में विकास को रफ्तार, मुख्यमंत्री ने 175 करोड़ के प्रोजेक्ट जनता को किए समर्पित

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भरमौर विधानसभा क्षेत्र को...