सुन्नी में गाय काे पेड़ से बांधकर भूखा-प्यासा रखने पर FIR

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

एक शख्स ने पहले गाय को खरीदा और कुछ दिन बाद गाय काे लावारिश छोड़ दिया। उसे पेड़ से बांधकर भूखा-प्यासा रखा गया। इस हरकत पर शख्स के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज हुई है।

मामला शिमला शहर से सटे सुन्नी थाना क्षेत्र का है। जहां शिकायतकर्ता विद्या ठाकुर ने पुलिस काे बताया कि हेमदास नाम के व्यक्ति काे बीते 21 दिसंबर 2023 उसने गाय बेची थी।

जबकि उक्त व्यक्ति बीते कुछ दिन पहले रात में इस गाय को वापस लाया और शिकायतकर्ता के घर के पास सड़क के किनारे एक पेड़ से बांधकर लावारिस हालत में छोड़ दिया।हेमदास ने गाय को पेड़ से बंधी लावारिस हालत में भूखा-प्यासा छोड़ कर गाय के साथ बहुत क्रूर काम किया है।

मामले की जांच कर रहे सुन्नी के एसएचओ रामलाल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत केस दर्ज कर ली है और कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रील के चक्कर में रियल झटका: फोरलेन पर स्टंटबाजी पड़ी महंगी, 18,500 का कटा चालान

हिमखबर डेस्क  सोशल मीडिया की जादुई दुनिया में चंद 'लाइक'...

मौत के मुंह में फंसे इंजीनियराें के लिए देवदूत बने ग्रामीण, 4 फुट बर्फ के बीच ऐसे बचाई जान

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में कुदरत का...

फिर करवट बदलेगा मौसम, चार दिन बारिश बर्फबारी की संभावना

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट...