रेणुका जी झील में डूबे व्यक्ति का शव बरामद, परिजनों ने की शिनाख्त

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे 

श्री रेणुका झील में डूबे व्यक्ति का शव बरामद कर लिया गया है। व्यक्ति की शिनाख्त श्याम चंद पुत्र गीता राम गांव ऊंचा टिक्कर संगड़ाह के रूप में हुई है। फिलहाल यह पता नहीं चला है कि युवक नहाने के दौरान डूबा या जानबुझकर झील में छलांग लगाई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह व्यक्ति के झील में डूबने की सूचना मिली थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उन्हें झील किनारे कपड़े व जूते मिले। व्यक्ति के कपड़ों में किसी भी प्रकार का पहचान पत्र नहीं मिला था।

पुलिस ने पहले अपने स्तर पर ऑपरेशन चलाया इसके बाद सेना के गोताखोरों को बुलाया गया। पुलिस ने चंद घंटों में ही व्यक्ति के शव को बरामद कर लिया है।

डीएसपी मुकेश कुमार डडवाल के बोल

संगड़ाह के डीएसपी मुकेश कुमार डडवाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि परिजन मौके पर पहुंच गए है। शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...