हिमाचल में मिला अफीम की खेती का जंगल, 13 खेतों में 17 हजार 106 पौधे किए नष्ट

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश स्टेट विजिलेंस व एंटी क्रप्शन ब्यूरो की टीम ने मंडी जनपद के दुर्गम इलाके में अफीम के जंगल का पर्दाफाश किया है।

गोपनीय सूचना के आधार पर दबिश में विजिलेंस की टीम ने अफीम के 17,106 पौधे बरामद किए। जानकारी के अनुसार जिला मंडी में परढंग के दुर्गम क्षेत्र चौहार थाटी के गढगांव में अवैध तरीके से अफीम की खेती की जा रही थी।

जहां वन विभाग की भूमि में तकरीबन 13 खेतों में अफीम के पौधे उगाए गए थे। लिहाजा, सीधे तौर पर किसी के खिलाफ मुकद्मा नहीं हुआ है।

जानकार बताते हैं कि 17 हजार पौधों से बड़ी मात्रा में अफीम की पैदावार करने की तैयारी थी, जिसकी कीमत बाजार में करोड़ों रुपए हो सकती थी।

जानकारी के मुताबिक मौके पर ही पौधों को नष्ट कर दिया गया। घटनास्थल पर हलके के पटवारी को तलब किया गया। राजस्व रिकॉर्ड में इस बात का खुलासा हो गया कि अवैध रूप से खेती वाली भूमि वन विभाग की मलकियत है।

विजिलेंस ने मंडी थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। विजिलेंस के प्रवक्ता ने पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...