19 वर्षीय अनमोल हारा जिंदगी की जंग, तीन घंटे मौत को देता रहा चुनौती 

--Advertisement--

19 वर्षीय अनमोल हारा जिंदगी की जंग, तीन घंटे मौत को देता रहा चुनौती 

हिमखबर – डेस्क 

नादौन में आज सुबह एक टिपर की सड़क किनारे खड़े ट्रक से जोरदार भिडंत हो गई। इस हादसे में टिप्पर चालक की मौत हो गई।

हालांकि, हादसे के बाद 19 वर्षीय टिप्पर चालक करीब तीन घंटे तक तीन घंटे टिप्पर की सीट में फंसा रहा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

कड़ी मशक्कत के बाद उसे नादौन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

सूचना के अनुसार, 19 साल का अनमोल कुमार पुत्र बलवीर चंद गांव कांगरी सुजानपुर सुबह लगभग तीन बजे अपने घर से टिप्पर लेकर निकला था।

नादौन-ज्वालामुखी सड़क पर विश्राम गृह के समीप पेट्रोल पंप के सामने सुबह करीब 4 बजे टिप्पर की ट्रक से जोरदार भिडंत हो गई।

ट्रक में भिड़ने के टिप्पर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ। इससे टिप्पर चालक अपनी सीट पर फंस गया और करीब तीन घंटे तक जिंदगी व मौत के बीच जूझता रहा।

स्थानीय लोग उसे निकालने का प्रयास करते रहे। मगर सफलता नहीं मिली। आखिर में कटर से ट्रक के लोहे को काटने के बाद अनमोल को बाहर निकाला जा सका।

स्थानीय लोगों और ड्राइवरों की मदद से उसे एम्बुलेंस से नादौन अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था, वहां से पीजीआई (PGI) चंडीगढ़ ले जाते समय युवक की मौत हो गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल: भरमौर में विकास को रफ्तार, मुख्यमंत्री ने 175 करोड़ के प्रोजेक्ट जनता को किए समर्पित

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भरमौर विधानसभा क्षेत्र को...