शाहपुर: कोर्ट के आदेश पर ततवानी पंचायत की प्रधान के खिलाफ मामला दर्ज

--Advertisement--

वेंडर की राशि का भुगतान किसी और के खाते में करने का आरोप, अदालत के आदेश के बाद थाना शाहपुर में दर्ज हुआ मामला।

शाहपुर – कोहली

रैत ब्लाक की ततवानी पंचायत की प्रधान मधु बाला के विरुद्ध पुलिस थाना शाहपुर में धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। यह मामला वेंडर की राशि के भुगतान में गड़बड़ पर किया गया है। जिला एवं सत्र न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज हुआ है।

पंचायत के अधिकृत वेंडर सुरजीत कुमार ने बताया कि उन्होंने पंचायत में विकास कार्यों के लिए रेत व बजरी सिद्धपुर, सलवाना व ततवानी वार्डों में दी थी, लेकिन पंचायत प्रधान ने उनको भुगतान नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह भुगतान पंचायत के बाहर किसी तीसरे व्यक्ति के नाम किया गया।

आरोप है कि उक्त व्यक्ति पंचायत प्रधान मधु बाला का करीबी है। उन्होंने इस संबंध में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद धर्मशाला में जिला एवं सत्र न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। अब शाहपुर थाना में 420 का मुकदमा दर्ज हुआ है।

सुरजीत कुमार, वेडर के बोल

विकास कार्यों के लिए सप्लाई आर्डर मुझे दिए थे और मैने ही सारा सामान दिया था, लेकिन बिल का भुगतान डेढ़ गुना अधिक दूसरे वेंडर के खाते में कर दिया। इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से भी की गई, लेकिन मजबूर होकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। अब कोर्ट के आदेश से यह मामला दर्ज हुआ है।

प्रधान पंचायत ततवानी मधु वाला के बोल

विभागीय तौर पर मुझ पर कोई आरोप नहीं है। । मुझ पर स्थानीय व्यक्ति द्वारा लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। यह व्यक्ति जानबूझ कर मेरी पंचायत के विकास कार्यों में बाधा डाल रहा है। पंचायत के चार प्रतिनिधि भी उसके साथ मिले हैं। ये हर दिन मेरे खिलाफ षड्यंत्र करते रहते हैं।

वेंडर और चार प्रतिनिधियों के खिलाफ विभागीय केस जिला पंचायत अधिकारी कांगड़ा स्थित धर्मशाला के पास विचाराधीन है। जिला पंचायत अधिकारी द्वारा इनके खिलाफ नोटिस भी निकाले जा चुके हैं। मुझ पर झूठे आरोप लगाए गए तो उस पर मानहानि का केस करूंगी।

शाहपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह राणा के बोल

शाहपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह राणा ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की पड़ताल करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...