ऊना में 45 परिवार नहीं डालेंगे वोट

--Advertisement--

जलग्रां टब्बा के रक्कड़ वार्ड-5 के लोगों ने किया लोकसभा चुनावों का बहिष्कार, पुल न बनने से रोष

ऊना – अमित शर्मा

जिला मुख्यालय ऊना की नजदीकी ग्राम पंचायत जलग्रां टब्बा के रक्कड़ वार्ड-5 में ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार कर दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के बीचों-बीच से गुजरी रेल लाइन के चलते उनके अपने ही परिवार दो भागों में बंटकर रह गए हैं। दोनों ही पक्षों की जमीनें लाइन के आर-पार पड़ती हैं। इसके चलते ग्रामीणों को महज 150 मीटर की दूरी 12 किलोमीटर घूम कर तय करनी पड़ रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि उनकी सुविधा के लिए इस रेल लाइन पर एक पुल प्रस्तावित किया गया था, जिसका रेलवे द्वारा सर्वेक्षण भी कर लिया गया है, लेकिन आज दिन तक यह पुल न बनने के चलते लोग नरक जैसा जीवन जीने को मजबूर हैं। लोगों के अनुसार चुनावों के समय विभाग व नेतागण जब वोट मांगने आते हैं, तो उनके लिए पुल बनाने की झूठे वादे करते हैं।

स्थानीय पंचायत के पूर्व प्रधान अवतार सिंह ने कहा कि रक्कड़ वार्ड-5 में दोनों तरफ करीब 40 से 45 परिवार हैं और 200 से अधिक वोट है। अगर यह लोग चुनावों का बहिष्कार करते हैं, तो एक साथ 200 मतों का बहिष्कार होगा। ये लोग पिछले लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर रेलवे विभाग व अन्य नेताओं के समक्ष उठाते आ रहे हैं, लेकिन चुनावों के समय इन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिलते रहे हैं।

खेतों में जाने के लिए तय करना पड़ता है 12 किलोमीटर का सफर

रेलवे लाइन के पार लोगों को जमीन होने के कारण उन्हें हर दूसरे-चौथे दिन फसलों की रखवाली, देखभाल व अन्य कृषि कार्यों के लिए जाना पड़ता है, तो उन्हें 12 किलोमीटर घूमकर अपने खेतों में पहुंचना पड़ता है। अब गेहूं की फसल की कटाई के बाद उन्हें पैदावार, तूड़ी को घर पर पहुंचाने के लिए बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

खेतों में खाद मिट्टी डालने के लिए उन्हें भारी टै्रक्टर-ट्रॉली का खर्चा अदा करना पड़ रहा है। यहां करीब 40-45 परिवार हैं, जो पुल न बनने से मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार उन्हें अपने घर से खेतों में जाने व खेतों से घर को जाने के लिए ऊना या कुठार से होकर जाना पड़ रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...