जोगिंद्रनगर में दर्दनाक हादसा, जिंदा जला पिता, बचाने गया बेटा झुलसा, छत फाड़कर निकाला शव

--Advertisement--

मंडी, 17 मई – हिमखबर डेस्क

जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल की भराड़ू पंचायत के अलगाबाड़ी में आग लगने से बाप-बेटा झुलस गए। हादसे में 70 वर्षीय पिता अनिरूद्ध चौधरी की मौत हो गई है जबकि 40 वर्षीय बेटा सुरेश चौधरी बुरी तरह झुलस गया है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे अनिरुद्ध चौधरी गौशाला में पशुओं को चारा डालने गया गया था। इसी दौरान अचानक गौशाला में आग भड़क गई और अनिरूद्ध चौधरी आग की चपेट में आ गया। जैसे ही घटना का पता बेटे सुरेश को लगा तो वह पिता को बचाने गौशाला पहुंचा और खुद भी आग की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गया।

वही, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने मृतक अनिरूद्ध के शव को छत उखाड़ कर बाहर निकाला, जबकि सुरेश को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया है। वहीं, परिजनों का भी रो-रो कर बुरा हाल है।

वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि शायद मृतक आग बुझाने व मवेशियों को बचाने की कोशिश में पूरी तरह से जल गया। जिसका पता ग्रामीणों को कुछ देर बाद चला, इससे पहले लोग आग को काबू करने में लगे रहे।

एसपी मंडी साक्षी वर्मा के बोल

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि घायल का अस्पताल में उपचार जारी है। उन्होंने कहा कि पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

25 फीट हवा में उड़ी युवती, सामने आई मौत, लेकिन बच गई जान, वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में शिमला–हमीरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित...