अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 20 जून तक होगा प्री योग शिविरों का आयोजन – डॉ किरण शर्मा

--Advertisement--

चौगान नंबर 1 में सुबह 6 से 7 बजे तक आयोजित होंगे योग शिविर।

चम्बा – भूषण गुरुंग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में चंबा के ऐतिहासिक चौगान नंबर एक में आयुष विभाग चंबा की ओर से प्री योग  शिविरों का आयोजन किया जाएगा। आगामी 21 मई से 20 जून 2024 तक आयोजित किया जा रहे यह प्री योग शिविर पूर्णतया निशुल्क होंगे तथा इनका आयोजन प्रातः 6:00 बजे से 7:00 के दौरान किया जाएगा।

जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ किरण शर्मा  ने बताया कि आयुष विभाग चंबा द्वारा आयोजित किए जा रहे इन प्री योग शिविरों में  किसी भी आयु वर्ग का कोई भी व्यक्ति निशुल्क भाग ले सकता है।

डॉ किरण शर्मा ने बताया कि इस क्रम में 21 जून 2024 को जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन भी इसी स्थल पर आयुष विभाग द्वारा किया जाएगा।  उन्होंने क्षेत्रवासियों से इन योग शिविरों का ज्यादा से ज्यादा लाभ हासिल करने की अपील की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...