लम्बागांव में शरारती तत्वों ने टिप्पर को लगाई आग, इलाके में ये चौथी घटना

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

पुलिस थाना लम्बागांव के अंतर्गत अप्पर लम्बागांव सड़क पर रात को पार्क किए गए टिप्पर को जलाने की कोशिश एक बार फिर अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा की गई है। इसी क्षेत्र में रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए वाहन को जलाने का प्रयास किए जाने की इसी वर्ष यह चौथी घटना सामने आ चुकी है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को चालक मुकेश कुमार टिप्पर को सरालपट्ट सड़क किनारे खड़ा कर घर चला गया।रात करीब साढ़े 11 बजे के आसपास टिप्पर का टायर फटने की आवाज सुन कर पास ही किराए पर रहने वाले प्रवासी मजदूर जागे तो देखा कि टिप्पर के पिछले भाग से आग की लपटें उठ रही हैं। इसे देखते ही मजदूर घबरा कर शोर मचाने लगे तो गांववासी एकत्र हो गए और आग पर काबू पाया।

थाना प्रभारी लम्बागांव प्रेम पाल शर्मा के बोल

मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी लम्बागांव प्रेम पाल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला मनीषा हत्याकांड: शूटर गिरफ्तार, लेकिन साजिशकर्ता अब भी पुलिस की पकड़ से दूर; 11 दिन बाद पहेली अनसुलझी

हिमखबर डेस्क  सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल के गेट पर संचालिका...

शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे व्यक्ति का शव मिलने पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया शोक

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र...