खाई में लुढ़का मेला लगाने जा रहे सगे भाइयों का ऑटो, बड़े की मौत छोटा जख्मी

--Advertisement--

खाई में लुढ़का मेला लगाने जा रहे सगे भाइयों का ऑटो, बड़े की मौत छोटा जख्मी

मंडी,15 मई – अजय सूर्या

जनपद की सराज घाटी में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां ऑटो के खाई में गिरने से एक भाई की मौत जबकि दूसरा गंभीर जख्मी हुआ है।

जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 7 बजे पेश आया जब दोनों सगे भाई योगेश व दिनेश मेला लगाने सराज के सुरासणी (भाटकीधार) मेले में मन्यारी की दुकान लगाने जा रहे थे। इसी दौरान लम्बाथाच-शिलिबागी सड़क के बगलयारा नामक स्थान पर पहुंचते ही ऑटो अनियंत्रित होकर करीब 500 फुट गहरी खाई में जा गिरा।

हादसा इतना भयानक था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। ऑटो गिरने का धमाका सुन आस-पास के लोग इक्कट्ठा हुए व घायलों के बचाव के लिए घटनास्थल पर पहुंचे तो पाया कि बड़े भाई ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दूसरा भाई घायल बताया जा रहा है।

हादसे में मृतक की पहचान योगेश कुमार (संजू) पुत्र लोहारू राम गाँव कोट पंचायत नौण मंडी के रूप में हुई है। हादसे की खबर के बाद पूरे कोट गांव में शोक की लहर है।

थाना प्रभारी जंजैहली रूप सिंह के बोल

उधर, घटना की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी जंजैहली रूप सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम मौके पर रवाना कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...