प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत तारा देवी काे सौंपा दाे लाख रुपए का चैक

--Advertisement--

कांगड़ा – राजीव जस्वाल

विकास खंड कांगड़ा के तहत पड़ती ग्राम लालेहर की तारा देवी को पति जीवन के मरने के उपरांत प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत दाे लाख रुपए का चैक हिमाचल ग्रामीण बैंक शाखा कांगड़ा की मैनेजर हिना नरगोत्रा द्वारा आज दिया गया।

बता दें कि 17-01-2024 काे जीवन की माैत हाे गई थी और उन्हाेंने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना चलाई हुई थी, जाे एक शुद्ध अवधि बीमा योजना के रूप में, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना 18 से 50 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों के लिए उपलब्ध है।

भारत सरकार ने समाज के गरीब और कम आय वर्ग के विकास के लिए एक नई जीवन बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना शुरू की है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एक नवीकरण अवधि की बीमा पॉलिसी है, जो कि वार्षिक रूप से जीवन बीमा कवरेज प्रदान करती है, जिस व्यक्ति का बीमा किया गया है, उस व्यक्ति की आकस्मिक निधन हो जाने पर बीमा कंपनी उसके द्वारा नामित किए हुए नॉमिनी को 2,00,000 रुपए की आर्थिक मदद देती है। इस बीमा योजना की प्रीमियम दर अन्य बीमा पालिसी की तुलना में सबसे किफायती है। इसके लिए आपको सिर्फ 436/- रूपए प्रीमियम देने होंगे।

ये प्रीमियम प्रति वर्ष के लिए मान्य है, जिसकी समय सीमा पहली जून से 31 मई होती है। आपको नवीन वर्ष में बीमा योजना का प्रमियम 436/- रूपए दाेबारा देना होगा। इस बीमा योजना का लाभ लेने के लिए आपको प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना फॉर्म भरकर आवेदन करना होगा। इस योजना में आवेदन करने के 45 दिन के बाद बीमा कंपनी द्वारा प्रीमियम चालू कर दिया जाएगा। इस माैके पर बैंक के कर्मचारी भी माैजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...