नामांकन से पहले कंगना रणाैत ने मंडी में किया रोड शो, मंडी से कंगना रनौत ने भरा नामांकन

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अभिनेत्री कंगना रणाैत मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले रोड शो किया। नांमाकन के बाद भाजपा प्रत्याशी कंगना ऐतिहासिक सेरी मंच पर जनसभा को संबोधित करेंगी।

मायानगरी मुंबई में अपने अभिनय से प्रतिभा का डंका बजाने वाली बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत ने निर्वाचन अधिकारी मंडी अपूर्व देवगन के समक्ष अपना नामांकन पत्र भर दिया है। वह मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार करीब सुबह 9 बजे कंगना अपने घर भांबला से मंडी के लिए रवाना हुई। यहां पर सबसे पहले मां ने अपनी बेटी की आरती उतारी और फिर बेटी को मंडी के लिए विदा किया। कंगना ने नामांकन से पहले रोड शो निकाला और भीड़ के जरिये शक्ति प्रदर्शन किया।

Himachal Pradesh

पड्डल मैदान से कंगना रनौत और भाजपा के अन्य बड़े नेता फूलों से सजी गाड़ी में गांधी चौक तक आए। यहां से फिर पांच नेताओं के साथ कंगना निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में नामांकन भरने पहुंची।

नामांकन के बाद ऐतिहासिक सेरी मंच पर रैली का आयोजन होगा। मंच को फूलों को सजाया गया है। भाजपा ने सेरी चानणी की सीढ़ियों को छोड़ पूरे पंडाल को खुला रखा है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों को मंच पर बैठने के लिए कुल 60 कुर्सियां लगाई गई हैं।

नामांकन के बाद कंगना ने मीडिया से बातचीत में कहा कि लोगों में काफी उत्साह है और एक त्यौहार की तरह यहां पहुंचे हैं। ये सभी वोटर हैं। कंगना ने कहा कि मुझे बॉलीवुड में भी सफलता मिली है और यहां पर भी सफलता मिलेगी। भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है और यहां पर हमारी जीत होगी। पूरे मंडी में उत्साह है। गर्व की बात है कि मंडी की बेटी को मौका मिला है।

नामांकन के बाद कंगना ने मीडिया से बातचीत में कहा कि लोगों में काफी उत्साह है.

वहीं, सेरी मंच पर कंगना ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान कंगना ने जमकर जय श्रीराम के नारे लगाए। कंगना ने इस दौरान लोगों का आभार जताया और कहा कि वह उनका अभिनंदन करती हैं। कंगना ने इस दौरान पीएम मोदी को भी वाराणसी से नामांकन दाखिल करने पर बधाई दी। कंगना ने अपने भाषण में मोदी सरकार की नीतियों का बखान किया।

कंगना रनौत का यह पहला चुनाव है। उनका मुकाबला प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के साथ होगा। दोनों के बीच कांटे की टक्कर होना तय है। कंगना को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम और काम से करिश्मा होने की उम्मीद है।

ये रहे उपस्थित

इस दाैरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर,प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल व अन्य भाजपा नेता भी माैजूद रहे। मंडी संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले भाजपा विधायक भी मौजूद हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

10 अगस्त को जिला रोजगार कार्यालय शिमला में तपन इंडस्ट्रीज़ के लिए कैंपस इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार कार्यालय, शिमला द्वारा सूचित किया गया...

Job Alert: मंडी में रिलेशनशिप मैनेजर के 50 पदों पर भर्ती, 10 अगस्त को होगा कैंपस इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने आज...

कांगड़ा में 5 नई इलेक्ट्रिक बसों को मिली हरी झंडी, अजय वर्मा ने किया शुभारंभ

काँगड़ा - राजीव जस्वाल हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम...