कांगड़ा चंबा काँग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा के पक्ष में उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां ने किया चुनावी प्रचार

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां 

विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के मँझगरा, द्रमन, सद्दू, कुरेला में लोकसभा चुनाव के मध्य नजर कांगड़ा चंबा काँग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा के पक्ष में उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां ने चुनावी प्रचार किया।

पठानियां ने जनता से लोकसभा काँग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा के लिए समर्थन जुटाया। शाहपुर की जनता ने कांग्रेस के प्रति अपना समर्थन देने की बात भी कही।

पठानियां ने कहा कि मोदी सरकार ने की गलत नीतियों के कारण 10 सालो के कार्यकाल में बिरोजगारी बढ़ी है और भाजपा की मोदी सरकार ने युवाओ को नोकरियो का झांसा दे कर 2014 में सत्ता हासिल की थी।

मोदी ने आ कर खुद हिमाचल की जनता से बड़े बड़े वायदे किये थे आज कोई भी बायदा पूरा नही हुआ है। जिससे देश की जनता का भाजपा की मोदी सरकार से मोह भंग हो चुका है।

कांग्रेस पार्टी को देश की जनता भारी समर्थन से सरकार बनायेगी।देश की जनता का विस्बास काँग्रेस पार्टी पर बड़ा है क्योंकि काँग्रेस पार्टी जो कहती है बो करती है।

भाजपा पर झूठ, धर्म, ओर जातपात की राजनीति करने का आरोप लगाया। पठानियां ने कहा कि भाजपा सरकारों ने देश ओर प्रदेश की जनता को सिर्फ ठगा ही नही बल्कि जो वायदे किये थे उनको भी पूरा नही किया। आज देश की जनता का मोदी की भाजपा सरकार से मोह भंग हो चुका है।

पठानियां ने कहा कि हिमाचल में जब भी प्रधानमंत्री मोदी आये हमेशा हिमाचल की जनता को ठग कर चले गए।हिमाचल की जनता से किया एक भी वायदा पूरा नही किया।बल्कि सिर्फ वोट लेने के लिए मोदी ने हिमाचल की जनता को सपने ही दिखाए ओर चिकनी चोपड़ी बातें करके चले गए।

पठानियां ने कहा कि आज भाजपा नेता राष्ट्र बाद होने का ढोंग रच रहे है। जो सेना के जवान दिनरात सीमाओं पर दुश्मनों से लोहा ले रहे है उनकी बहादुरी के तगमे को लेकर मोदी प्रचार में जुटे है। खुद पांच साल जनता के लिए किया कुछ नहीं ओर सेना के किये कार्यो का श्रेय पर वोट हासिल करने की कोशिश की जा रही है।

इतिहास में पहली बार देखने को मिल रहा है जो भाजपा सरकार देश की रक्षा पर वोट मांग रही है।पहले भी सरकारों ने देश मे राज किया और कार्य किये चुनावो में हमेशा पार्टियों ने अपने किये कार्यो पर वोट मांगे है।

आज भाजपा सरकार खुद के किये जनविरोधी कार्यो पर वोट तो मांग नही सकती लेकिन सेना दुआरा किये कार्यो पर राजनीति कर रही है। इस बार देश की जनता भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी और कांग्रेस पार्टी को सत्ता सौपेगी जिससे देश की जनता विकास को आगे बढ़ाना चाहती है न कि झूठ सुनना चाहती है।

आज भारत की सेना को कमजोर कर रखा है। नोजवानो के भविष्य से अग्निवीर योजना ला कर खिलबाड़ किया है। आज अगर अग्निवीर नोजवान भरती होता है उसको सरकार की तरफ से कोई भी लाभ नही दे रही है। न शहीद का दर्जा ,न पेंशन, न आर्मी की कैंटीन की सुबिधा,न मेडिकल सुबिधा ये। भाजपा की केंद्र सरकार ने युवाओं के साथ खिलवाड़ किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल: भरमौर में विकास को रफ्तार, मुख्यमंत्री ने 175 करोड़ के प्रोजेक्ट जनता को किए समर्पित

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भरमौर विधानसभा क्षेत्र को...