भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के फतेहपुर दौरे को लेकर हुई प्रेसवार्ता

--Advertisement--

प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने की प्रैस वार्ता कर कार्यकर्ताओं में भरा जोश, वार्ता में साधा कांग्रेस पर निशाना, बोले-हार के डर से भागे स्थानीय नेता तो बाहर से बुलाया प्रत्याशी।

नूरपुर – स्वर्ण राणा 

लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 18 मई को विधानसभा सभा फतेहपुर के रैहन में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

जे.पी. नड्डा के दौरे को लेकर भाजपा के नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं में भी भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपुर ने जसूर स्थित भाजपा कार्यालय में बैठक कर प्रैस वार्ता के माध्यम से दौरे की जानकारी दी तथा इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निजी गारंटियों को लेकर भी विस्तृत जानकारी दी।

त्रिलोक कपुर ने कहा कि उच्च नेतृत्व ने डॉ राजीव भारद्वाज पर भरोसा जताया है।उन्होंने कहा कि राजीव भारद्वाज युवा तथा जुझारू नेता हैं तथा जमीनी स्तर के नेता हैं और वह वर्षों से एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में पार्टी की सेवा कर रहे हैं।

त्रिलोक कपूर ने कहा कि पिछले दस वर्षों में प्रधानमंत्री ने जो आम जनता के हित में कार्य किया है उसको देखते हुए हमने 400 पार का नारा दिया है।

उन्होंने कहा कि अलग-अलग योजनाओं के तहत हर एक लाभार्थी को उसका लाभ मिला है फिर चाहे वो उज्ज्वला योजना हो,हर घर नल हर घर जल की हो,जन-धन खाते के माध्यम से लाभ देने की बात हो या शौचमुक्त भारत की बात हो। प्रधानमंत्री हर मोर्च पर खरे उतरे हैं।

प्रदेश महामंत्री ने कांग्रेस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जब कांग्रेस को संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाला प्रत्याशी नहीं मिला तो फिर आनंद शर्मा को बाहर से बुलाकर बली का बकरा बनाया गया।

पूर्व सांसद किशन कपूर के प्रश्न पर गोलमोल जवाब देते हुए कहा कि उनके स्वास्थ्य ने उनका साथ नहीं दिया तथा वह अभी भी एम्स में अपना इलाज करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब आदमी का स्वास्थ्य ही ठीक न हो तो वह क्या करे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

NEET 2026: 15 मिनट एक्स्ट्रा टाइम, चार रफ वर्क पेज, NTA ने परीक्षार्थियों को दी बड़ी राहत

हिमखबर डेस्क राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश...

होम वर्क न करने पर अध्यापिका ने विद्यार्थी पीटे! वीडियो वायरल होने पर अभिभावकों में रोष

चम्बा - भूषण गुरुंग चम्बा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी...

पैट्रोल पंप पर ₹5 हजार का तेल डलवाया…फिर बिना पैसे दिए भाग निकले कार सवार, पुलिस जांच में जुटी

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के घुमारवीं शहर में  एक पैट्रोल...