खनन माफिया ने खोखला कर दिया इंदौरा

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

इंदौरा में खनन माफिया के हौसले इतने बढ़ चुके हैं कि अब वे रात के अंधेरे में सरकारी जमीनों पर भी अपना हाथ साफ करने से कोई गुरेज नहीं कर रहे। ताज़ा मामला इंदौरा के साथ लगाती ग्राम पंचयात कुड़सां में पड़ती गोचर भूमि का है।

इसके कुछ भाग पर विशेष समुदाय के लोगों द्वारा अवैध निर्माण कर कब्ज़ा किया गया है और अब इसी भूमि से खनन माफिया माइनिंग विभाग कि आंख में धूल झोंक कर सरेआम जेसीबी से खनन कर चांदी कूट रहा है।

अगर इंदौरा क्षेत्र में इलिगल माइनिंग की बात की जाए, तो वह इस समय अपनी चरम सीमा पर है, फिर चाहे वह मंड क्षेत्र हो या डमटाल, माजरा का क्षेत्र हो और या फिर वह छौंछ खड्ड का क्षेत्र, इंदोरा के चारों तरफ इस समय अवैध खनन अपनी चरम सीमा पर है।

हैरानी तो इस बात की होती है कि माइनिंग विभाग कुंभकर्णी नींद सोया हुआ है, प्रदेश सरकार को चाहिए कि जिस प्रकार ऊना में ईडी ने अवैध खनन पर शिकंजा कसा है। उसी प्रकार नूरपुर क्षेत्र में भी हो रही इलिगल माइनिंग का मामला किसी जांच एजेंसी के हवाले किया जाना चाहिए।

थाना प्रभारी इंदौरा आशीष पठानियां के बोल

थाना प्रभारी इंदौरा आशीष पठानियां ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रात के समय एक टै्रक्टर को कच्चे माल सहित जप्त किया है। चालक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...