आधे रास्ते में हांफ गई चम्बा-नगोड़ी रूट पर जा रही बस, जानिए कैसे गंतव्य तक पहुंचे यात्री

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

चम्बा जिले में एचआरटीसी की बसों का मझदार में खराब होने का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को भी चम्बा-नगोड़ी रूट की बस नगोड़ी से सवारियों को लेकर चम्बा वापस आ रही थी।

इस दौरान साच खड्ड के समीप रास्ते में हांफ गई। बस में नगोड़ी, दुआरू, कुपाहड़ा, तड़ोली समेत अन्य गांव के करीब 40 से अधिक यात्री सवार थे।

बस के रास्ते में खराब होने से सभी यात्री बस से बाहर निकले। कुछ समय तक बस के ठीक होने का इंतजार करते रहे, लेकिन जब कोई उम्मीद नहीं बची तो कुछ यात्री सामान सहित पैदल ही अपने गंतव्य की और रवाना हो गए जबकि वहीं कुछ यात्री निजी वाहनों में किराया देकर चम्बा पहुंचे।

लोगों का कहना है कि दुर्गम क्षेत्र की सर्पीली सड़कों पर एचआरटीसी की खटारा बसें दौड़ाई जा रही हैं जोकि रास्ते में कहीं भी हांफ जाती हैं। यात्रियों ने बताया कि निगम की बस कब और कहां रास्ते में खराब हो जाए कोई भरोसा नहीं।

उक्त रूट की बस इससे पहले भी कई बार आधे रास्ते में खराब होती रही है। उन्होंने मांग की है कि चम्बा-नगोड़ी रूट पर खटारा बसों की बजाय सही बसें भेजी जांए, ताकि उन्हें बार-बार इस तरह से परेशानी न उठानी पड़े।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...