ज्वाली बाजार में चलते टैंपू में रखी पराली में लगी आग, बड़ा हादसा होते होते टला

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगू

ज्वाली उपमंडल के अन्तर्गत दोपहर के समय रैस्ट हाउस के पास सड़क पर चलते ट्राले ( छोटा हाथी) में रखी पराली में अचानक आग की लपटे निकलने लगी। जिससे देखते ही देखते अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया क्योंकि ट्राले के पास दुकानें व वाहन भी थे।

आगजनी को देखते ही स्थानीय लोगों द्वारा अग्नि शमन विभाग को सूचित किया गया। जानकारी मिलते ही बिना समय गवांए अग्नि शमन विभाग ने मौके पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत के उपरांत आग पर काबू पाया। इस बारे में ट्राला चालक से जब बात की तो उसने बताया की मुझे नहीं पता कि यह आग कैसे लगी।

ज्वाली अग्नि शमन विभाग प्रभारी राजिन्द्र कुमार के बोल

ज्वाली अग्नि शमन विभाग के प्रभारी राजिन्द्र कुमार ने बताया कि HP 54C 1196 में लोड पराली में अचानक आग लगने से पराली जल कर राख हो गई। जिसमें मौके पर अग्नि शमन विभाग फायरमैन संजय कुमार, सुरेन्द्र सिंह व चालक राकेश कुमार द्वारा कड़ी मशक्कत के उपरांत आग पर काबू पाया गया।

इस आगजनी में तकरीबन 20 हजार का नुक़सान हुआ है व बचाई सम्पत्ती जिसमे 4 लाख का टैम्पो जिसका नंबर HP 54 C 1196 है जो की सरताज सिंह, सुपुत्र लेख राज, मकडाहन ज्वाली जिला कांगड़ा के नाम पर है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...