भटोली फकोरियां-रंबियाल सड़क में टारिंग पर लोगों ने उठाए सवाल

--Advertisement--

देहरा – शिव गुलेरिया

देहरा विधानसभा क्षेत्र की हरिपुर तहसील के तहत भटोली फकोरियां से रंबियाल तक सड़क के टारिंग कार्य पर सवाल उठने लगे हैं। भटोली फकोरियां स्कूल के करीब 100 मीटर आगे सड़क की टारिंग उखड़ गई है।

लोगों ने बताया कि इस जगह पर टारिंग एक दिन भी नहीं टिक सकी। हालांकि पीडब्ल्यूडी का तर्क है कि सड़क उखड़ी नहीं है, बल्कि बारिश के चलते गाड़ी के टायर की मिट्टी से वो प्वाइंट हाइलाइट हुआ है।

वहीं, मामले की शिकायत भटोली फकोरियां निवासी ने 1100 पर भी की है। ठेकेदार ने करीब 10 दिन पहले भटोली फकोरियां से रंबियाल सड़क तक टारिंग की है।

लोगों ने बताया कि भटोली फकोरियां स्कूल के करीब 100 मीटर आगे पहले दिन ही बारिश के चलते टारिंग उखड़ने लग पड़ी। अगर समय रहते इसकी मरम्मत न की गई तो पूरी टारिंग ही उखड़ जाएगी। विभाग के अधिकारियों के समक्ष मामला उठाने के बावजूद अब तक सड़क की मरम्मत नहीं की जा सकी है।

निवासी सचिन वशिष्ठ के बोल

वहीं, भटोली फकोरियां निवासी सचिन वशिष्ठ ने 1100 पर मामले को लेकर शिकायत की है। उन्होंने कहा कि डालते ही टांरिंग उखड़ गई है। आगे बरसात में क्या बनेगा। उन्होंने मामले की जांच की मांग की है।

एसडीओ गुरबचन सिंह के बोल

पीडब्ल्यूडी हरिपुर के एसडीओ गुरबचन सिंह ने बताया कि भटोली फकोरियां से रंबियाल सड़क का कार्य एनुअल मेंटेनेंस प्लान के तहत हुआ है। जहां पर सड़क उखड़ने की बात कर रहे हैं कि मौके पर जाकर स्थिति देखी जाएगी। ठेकेदार को रिपेयर करने की कहा जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...