पानी को व्यर्थ बहाने वालों की अब खैर नहीं, नियमों की अवहेलना पर कटेगा कनेक्शन

--Advertisement--

पानी को व्यर्थ बहाने वालों की अब खैर नहीं, नियमों की अवहेलना पर कटेगा कनेक्शन, जल शक्ति उपमण्डल मनेई ने जारी किए दिशा निर्देश।

मनेई/शाहपुर – व्यूरो रिपोर्ट

गर्मियों के सीजन में पानी की समस्या से निपटने के लिए जल शक्ति विभाग ने सख्त रूख अख्तियार किया है। जल शक्ति विभाग ने टुल्लू पंप लगाने व नलों में पाइप लगाकर पानी को व्यर्थ बहाने वालों से सख्ती से निपटने का प्लान बनाया है।

जल शक्ति विभाग उपमण्डल मनेई के सहायक अभियंता अजय सोहल ने बताया कि जगह-जगह से पेयजल की समस्या की शिकायत मिल रही हैं तथा अब पानी को व्यर्थ बहाने वालों की खैर नहीं। उंन्होने कहा कि जिनके निजी कनेक्शन लगे है तथा कनेक्शन बिना नल के है वे लोग जल्द से जल्द नल लगवा लें।

उन्होंने कहा कि विभाग ने टीमों का गठन किया है जोकि शिकायत मिलने पर औचक निरीक्षण करेगी तथा अगर कोई टुल्लू पंप लगा पाया गया या नलों में पाइप लगाकर पानी को व्यर्थ बहाता पाया गया तो टुल्लू पंप सहित प्लास्टिक पाइपों को जब्त कर लिया जाएगा।

उन्होंने कहा नल का कनेक्शन भी काट दिया जाएगा जिसको गर्मियों के सीजन में दोबारा लगाया नहीं जाएगा। उन्होंने जनता से अपील की है कि पानी की अहमियत को समझते हुए पानी को व्यर्थ न बहाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो दिन की बारिश में ही दरकने लगी धर्मशाला के पास चोहला की पहाड़ी, असुरक्षित घोषित

हिमखबर डेस्क अप्रैल माह में हुई बेमौसम बारिश ने पर्यटन...

मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हिमखबर डेस्क बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले ने...