भाजपा को बड़ा झटका: हारचक्कियां में जनसम्मेलन के दौरान 20 परिवारों ने थामा कांग्रेस का दामन

--Advertisement--

भाजपा को बड़ा झडका: हारचक्कियां में जनसम्मेलन के दौरान 20 परिवारों ने थामा कांग्रेस का दामन

हारचक्कियां – व्यूरो रिपोर्ट 

काँगड़ा चंम्बा संसदीय प्रत्याशी के शाहपुर दौरे के दौरान हारचक्कियां में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

आपको बता दें कि देशभर में हो रहे लोकसभा चुनाव को लेकर सभी सियासी पार्टियों में सरगर्मी बढ़ गई हैं। इस दौरान दलबदल का क्रम भी जारी है। अब इसी कड़ी में शाहपुर में भी भाजपा कार्यकर्ता भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम रहे है।

अब इसी कड़ी में लोकसभा काँग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा एवं शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में 20 परिवारों ने कांग्रेस का दामन थामा है।

चुनाव प्रचार के दौरान हवलदार साहिब सिंह, हवलदार रमेश चंद, सोम राज, चौधरी राम, रमेश चंद, मोहन लाल, करतार सिंह, अयोध्या देवी, छल्लो राम, रानी देवी, विनोद कुमारी, उत्तम चंद पूर्व पंचायत समिति सदस्य, हिरदु राम, दौलत राम, जय करण, अजय कुमार इन सभी सदस्यो ने परिवार सहित भजापा छोड़कर काँग्रेस का दामन थाम लिया है।

इस मौके पर विधायक केवल पठानिया ने कहा कि लोग भाजपा की जनविरोधी नीतियों के बारे में जान चुके हैं। भाजपा कार्यकर्ता हताश होकर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। उन्हें कांग्रेस पार्टी की तरफ से पूरा सम्मान दिया जायेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...