चंबा: घूम-जंजला मार्ग पर जबरन कब्जा कर वाहनों से वसूली का आरोप

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गूरूंग

घूम-जंजला मार्ग पर बैरियर लगाकर एक व्यक्ति पर अवैध तरीके से वाहन चालकों से वसूली करने का आरोप है। यह मार्ग लोक निर्माण विभाग ने बनाया है।

इसके लिए स्थानीय लोगों ने अपनी निजी भूमि विभाग को दान की है। आरोप है कि एक व्यक्ति जबरन सड़क पर अपना हक जताकर उसे बंद कर रहा है।

इससे परेशान स्थानीय लोगों ने वीरवार को उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल को ज्ञापन साैंपा। ग्रामीणों ने सड़क पर अवैध रूप से किया जा रहे कब्जे को हटाने की मांग उठाई है।

यह भी मांग की कि यदि एक व्यक्ति को सड़क रोकने का हक है तो उन सभी लोगों को भी अधिकार दिया जाए, जिन्होंने सड़क निर्माण के लिए निजी भूमि विभाग के नाम की है।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल चैन लाल, प्रकाश चंद, अजीत सिंह, रोहित ठाकुर और विपिन ने बताया कि सड़क को बंद करने के बारे में वे लोक निर्माण विभाग के जेई और एसडीओ को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन उनकी तरफ से अभी तक इस समस्या के समाधान को लेकर कोई भी कदम नहीं उठाए गए हैं।

यदि स्थानीय लोग व्यक्ति से रास्ता खोलने को लेकर बहस करते हैं तो व्यक्ति के परिवार की महिलाएं उनके साथ झगड़ा करने के लिए पहुंच जाती हैं। उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगती हैं।

उधर, उपायुक्त ने इस मामले की जांच करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी को निर्देश जारी कर दिए है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...