आधी रात को मंडी के परौल गांव में रहस्यमयी धमाके से सहमे लोग, मकान क्षतिग्रस्त

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के बालू क्षेत्र के पराैल गांव में आधी रात को जोरदार रहस्यमयी धमाका हुआ। इससे पूरे गांव में दहशत का माहाैल पैदा हो गया। यह धमाका रात करीब 2:20 बजे गांव के परमदेवी पुत्र बृज के मकान में हुआ।

इससे रसोईघर पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। रसोईघर में रखा सारा मकान भी राख हो गया। जबकि एलपीजी सिलिंडर पूरी तरह सुरक्षित है। रसाईघर से सटे स्लेटपोश मकान को भी क्षति पहुंची है।

धमाका इतना जोरदार था कि रसोईघर के भीतर सबकुछ राख हो गया। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह धमाका किस वजह से हुआ। आधी रात को धमाके की आवाज सुनकर गांव के लोग तुरंत माैके पर पहुंचे। आशंका जताई जा रही कि बिजली गिरने से यह धमाका हुआ होगा। वहीं, प्रभावित परिवार से प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

पंचायत प्रधान निर्मला देवी के बोल

शुक्रवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचीं स्थानीय पंचायत प्रधान निर्मला देवी ने बताया कि शुक्रवार सुबह वार्ड सदस्य ने हादसे की सूचना दी थी। धमाका इतना जोरदार था मकान की छत से लेकर नींव तक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। क्षतिग्रस्त मकान में तीन भाई रहते हैं।

सबसे ज्यादा नुकसान परमदेव का हुआ है। पंचायत प्रधान ने कहा कि प्रभावित गरीब परिवार से संबंधित है। उन्होंने कहा कि अंदाजा है कि बिजली गिरने के कारण धमाका हुआ होगा और मकान में आग लग गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...