बरोट में हुई दुर्घटना में घायल युवक को नही आया होश, पुलिस की छानबीन रुकी

--Advertisement--

बरोट में हुई दुर्घटना में घायल युवक को नही आया होश, पुलिस की छानबीन रुकी

फतेहपुर – शम्मी धीमान 

पुलिस थाना फतेहपुर के तहत पड़ते मुख्य मार्ग जसूर -तलवाड़ा पर स्थित कस्बा बरोट में दुर्घटना में घायल हुए युवक को अभी तक होश नही आया है। जिसके चलते पुलिस की छानबीन रुकी हुई है।

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार बरोट में स्कूटी पर जा रहे बरोट निवासी आदित्य नामक एक युवक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी। जिस कारण युवक गम्भीर घायल हो गया। जिसे तुरन्त सिबिल अस्पताल फतेहपुर पहुंचाया गया।

जहां पर उसकी स्थिति को गम्भीर भांपते हुए डॉक्टरों ने नूरपुर के लिए रैफर कर दिया लेकिन परिजन उसे पठानकोट के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां पर अभी तक उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

इस बारे जानकारी देते हुए पुलिस के एक अधिकारी ने बताया पुलिस को सिविल अस्पताल फतेहपुर की तरफ से घायल युवक को अस्पताल लाने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस तुरन्त सिविल अस्पताल फतेहपुर पहुंची थी लेकिन घायल युवक व्यान देने की स्थिति में न था। जिसके चलते उसका व्यान नही हो पाया है। जैसे ही घायल का व्यान दर्ज होगा छानबीन शुरू कर दी जाएगी।

वहीं स्थानीय पँचायत बासियों व अनोह युवा शक्ति संगठन ने बताया घायल युवक एक गरीब परिवार से सबन्ध रखता है।
उंन्होने शासन, प्रशासन व दानी सज्जनों से अपील की है कि घायल युबक़ के ईलाज को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाते हुए गरीब परिवार के इकलौते सहारे को जीवनदान दें। उंन्होने इसके लिए गूगल पे नम्बर 8219192281 भी जारी किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...