केन्द्रीय विद्यालय बकलोह छावनी में मनाया गया विद्या प्रवेश उत्सव

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

केन्द्रीय विद्यालय बकलोह छावनी में कक्षा-1 के लिए विद्या प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। इस उत्सव में कक्षा -1 में दाखिला लेने वाले बच्चों का स्वागत किया जाता है। सर्वप्रथम सभी बच्चों को तिलक लगाकर उनका स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के मंच संचालक राजू जोकि कक्षा-1 के कक्षा अध्यापक भी हैं ने विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुमार, मुख्य अतिथि महोदया पुनीत बैंस तथा अभिभावकों का स्वागत किया। तत्पश्चात दीप प्रज्वलित कर साथ मे सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

स्वातग गीत तथा स्वागत नृत्य के साथ बच्चों का स्वागत भव्य तरीके से किया गया। प्राथमिक विभाग के बच्चों ने कविता की प्रस्तुति की तथा कक्षा -1 के बच्चों ने भी नृत्य और कविता गायन किया।

कार्यक्रम में आगे कक्षा अध्यापक राजू ने सभी बच्चों और अभिभावकों को विद्या प्रवेश उत्सव का मतलब बताते हुए विद्यालय के नियमों से अवगत करवाया।

इसी क्रम में विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुमार ने सभी बच्चों को अपने सुंदर वाक्य के साथ आशीर्वाद प्रदान किया तथा केंद्रीय विद्यालय संगठन बच्चों के लिए क्या-क्या कर रहा है, यह सब बताया।

मुख्य अतिथि महोदया पुनीत बैंस ने भी बच्चों को बहुत सी अनमोल बातें बताते हुए हुए आशीर्वाद प्रदान किया। अंत में सभी बच्चों और अध्यापकों ने केक काटने के साथ -साथ सेल्फी बूथ पर सेल्फी लेते हुए कार्यक्रम का अंत किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मनचाहा वाहन नंबर बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

 डिप्टी सीएम बोले, परिवहन विभाग ने वित्तीय प्रबंधन में...

ओएमएस ट्रायल के बाद शुरू होगी पठानकोट से बैजनाथ तक सीधी रेल

हिमखबर डेस्क पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल मार्ग पर 24 फरवरी को अंतिम...