यक्षिता ने प्राप्त किये 90% अंक, स्कूल में पाया पहला स्थान, जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार ने किया सम्मानित

--Advertisement--

साहो/चम्बा – भूषण गुरुंग

हाल ही में हिमाचल प्रदेश बोर्ड धर्मशाला ने दसवीं की परीक्षा का परिणाम घोषित किया। जिसमें सभी बच्चों ने अपना अच्छा प्रदर्शन दिखाया। ऐसे में राजकीय उच्च पाठशाला पल्यूर में पढ़ रही छात्रा यक्षिता कुमारी ने 700 में से 633 अंक प्राप्त कर पल्यूर स्कूल में अपना प्रथम स्थान प्राप्त किया। इससे घर और स्कूल में भी खुशी का माहौल है।

इसी कड़ी में जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार ने उसके घर जाकर उसे बधाई दी और सम्मानित भी किया। मनोज ने बताया कि यक्षिता ग्राम पंचायत सराहन के गांव लचौड़ी की निवासी है। पिता बचन सिंह गृह रक्षक के पद पर कार्यरत हैं और माता रजनी गृहणी हैं। ग्रामीण परिवेश में रहते हुए बिना ट्यूशन के और घर के कामों को साथ में करते हुए पढ़ाई में इस तरह से परिणाम लाना बहुत बड़ी बात है। अन्य बच्चों को भी ऐसे बच्चों से प्रेरणा लेनी चाहिये।

वहीं यक्षिता ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता व गुरुजनों को दिया है। उसने कहा कि उसके माता पिता हमेशा स्पोर्ट करते हें और स्कूल का माहौल भी काफी अच्छा है और अध्यापकों का पढ़ाने का तरीका भी काफी अच्छा है।

यक्षिता ने बताया कि आगे चलकर वो एक अच्छी अध्यापिका बनना चाहती है। उसने कहा कि जो बच्चे आजकल मोबाइल ओर बीडीओ गेम को पढ़ाई से ज्यादा महत्त्व देते हैं, वो उन गेमों को छोड़कर पढ़ाई पर ध्यान दें, तो मेरी तरह रिजल्ट आ सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मैं भ्रष्ट नहीं, मुझे घर से घसीट कर जेल में डाला गया, पर अंत में अन्याय की हार हुई: केजरीवाल

दिल्ली  - नवीन चौहान  आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक...

शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल, सिसोदिया सहित 23 बरी, फैसले के बाद रो पड़े आप संयोजक

दिल्ली  - नवीन चौहान  दिल्ली के जिस बहुचर्चित शराब घोटाले के...

महिला अधिकारी ओशिन शर्मा के प्रमोशनल वीडियो की जांच शुरू, सोशल मीडिया से हटाई पोस्ट

हिमखबर डेस्क राजधानी शिमला में तैनात एक महिला प्रशासनिक अधिकारी...

हिमाचल के इस जिले में बदल गई होली के अवकाश की तारीख, डीसी ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के कई उपमंडलों...