इंदौरा: शहीद की बेटी कृति शर्मा एयर इंडिया में केबिन क्रू

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

विधानसभा क्षेत्र इंदौरा की ग्राम पंचायत बडूखर की कृति शर्मा एयर इंडिया में केबिन क्रू बनकर माता- पिता, नाना-नानी व क्षेत्र का नाम रोशन किया।

कृति शर्मा पुत्री स्व विनोद कुमार की माध्यमिक शिक्षा पब्लिक मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बडूखर में हुई थी और उसके बाद दसवीं व बाहरवीं कक्षा केंद्रीय विद्यालय चंडीगढ़ में हुई। स्नातक व बीएड पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ में हुई।

छोटी आयु में ही कृति के पिता विनोद कुमार भारत-तिब्बत सीमा पुलिस में देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए थे। उनकी माता इंदु शर्मा का भी करोना की बीमारी के चलते निधन हो गया।

कृति शर्मा ने पहली बार ही एयर इंडिया में क्रू केबिन में प्रवेश पाया और हैदराबाद से अपनी ट्रेनिंग पूरी करके अब बंगलुरु से अपनी पहली उड़ान भरेंगी। कृति युवाओं के लिए यह एक प्रेरणा स्त्रोत हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...