कैंथली-लढ़ान मार्ग पर खाई में गिरी जीप, एक व्यक्ति की मौत

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

कैंथली-लढ़ान मार्ग पर जीप दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान दलीप सिंह पुत्र बुधिया राम निवासी गां कुम्हारका डाकघर कोहाल तहसील चुराह के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार वह जीप लेकर सपरोट से कैंथली की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह गाड़ी लेकर सपरोट से कुछ दूर पहुंचा तो उसका गाड़ी पर नियंत्रण बिगड़ गया। इससे पहले वह गाड़ी पर नियंत्रण पाता, अनियंत्रित गाड़ी 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

गाड़ी को खाई में गिरता हुआ देखकर आस पास के लोग तुरंत मदद के लिए वहां पहुंच गए। लोगों ने घायल को खाई से निकाल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द किया। साथ ही घटनास्थल में जाकर हादसे के कारणों को लेकर जांच की। वहां पर मौजूद चश्मदीदों के बयान भी दर्ज किए। इतना ही नहीं, घटनास्थल में उन सभी पहलुओं को लेकर जांच की, जिसके जरिये हादसे के कारणों का पता लग सकता।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के बोल

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। अब इस मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...