विदेशों में भारतीय मसालों के नमूने फेल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विंग अलर्ट, चार मसाला उद्योगों से भरे सैंपल

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

देश के नामी मसालों के ब्रांड के विदेशों में सैंपल फेल होने के बाद भारतीय खाद्य सुरक्षा व मानक प्राधिकरण यानी एफएसएसआई अलर्ट मोड पर है। देश भर के खाद्य सुरक्षा विंग को देश भर के विभिन्न राज्यों व जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के क्षेत्र में आने वाले मसालों के कारखानों में तैयार हो रहे मसालों के सैंपल की जांच करने के आदेश जारी किए हैं।

हिमाचल प्रदेश में भी स्वास्थ्य विभाग का खाद्य सुरक्षा विंग में मसालों की गुणवत्ता की जांच के लिए सैंपल उठा रहा है। इस कड़ी में जिला सिरमौर के स्वास्थ्य विभाग के खाद्य सुरक्षा विंग ने जिला के चार मसाला कारखानों में मसालों की सैंपलिंग की है जिन्हें जांच के लिए निजी लैब में भेजा जा रहा है।

जिला सिरमौर में खाद्य सुरक्षा विंग ने इस दौरान हल्दी, चना मसाला, किचन किंग, ड्राई मिर्च पाउडर, राई पाउडर के दस सैंपल लिए हैं। खाद्य सुरक्षा विंग की जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रियंका कश्यप ने बताया कि जिला सिरमौर में मसालों को तैयार करने के लिए 11 इकाइयां पंजीकृत हैं।

जिसमें से वर्तमान में चार इकाइयां ही उत्पादन कर रही हैं। जिनमें विभिन्न मसालों का निर्माण, पैकेजिंग, स्टोर व सेल किया जा रहा है। जिला सिरमौर में विभाग द्वारा नाहन के कंडईवाला, सैनवाला, बड़ू साहिब, सराहां, पांवटा साहिब के मतरालियों, कोलर इत्यादि क्षेत्रों में संचालित मसाला उद्योगों में सैंपलिंग की गई है।

वहीं जल्दी ही लैब जांच के बाद मसालों की गुणवत्ता का खुलासा होगा। गौर हो कि प्रदेश की नामी मसाला घरानों के मसाले देश के हांगकांग व अन्य देशों में सैंपल फेल हुए हैं। जिसके बाद देश की एफएसएसआई ने देश भर के मसाला उद्योगों में तैयार हो रहे मसालों की गुणवत्ता की जांच शुरू की है।

जिला खाद्य अधिकारी सिरमौर प्रियंका कश्यप के बोल

उधर, जिला खाद्य अधिकारी सिरमौर प्रियंका कश्यप ने जिला सिरमौर में चार मसाला उद्योगों में दस मसालों के सैंपल उठाने की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आंखों में आंसू और चीखो पुकार, सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में सिया का अंतिम संस्कार

रोते-बिलखते मां-बाप ने सिया को दी अंतिम विदाई, आंसुओं...

UAE की NOON कंपनी ने निकाली राइडर्स की भर्ती, हर महीने 1 लाख तक कमाने का सुनहरा मौका

हिमखबर डेस्क UAE जाने की चाहत रखने वाले युवाओं के...

4 महीने बाद खुले चूड़धार मंदिर के कपाट! यात्रा पर जाने से पहले पढ़ें गाइडलाइन

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में स्थित प्रसिद्ध...

अम्बोटा में पिज्जा शॉप में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का नुक्सान

हिमखबर डेस्क ऊना जिला के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत अम्बोटा...