बड़ा हादसा: आर्मी कैंटीन का समान ले जा रहा ट्रक पलटा, सेना का जवान घायल

--Advertisement--

कोटला – व्यूरो रिपोर्ट 

पठानकोट मंडी राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर भाली के समीप आज शाम एक बड़ा हादसा पेश आया है। आपको बता दें कि पठानकोट से धर्मशाला की ओर एक ट्रक आर्मी कैंटीन का समान लेकर जा रहा था कि भाली में ट्रक के आगे चल रहे एक ट्रैक्टर ने जैसे कि कट मारा वैसे ही पीछे से आ रहा ट्रक पलट गया।

जिसमें सवार एक जवान का हाथ ट्रक के नीचे आ गया। ट्रक में मौजूद समान सड़क पर बिखर गया ट्रक के पीछे वाले टायर निकल गए। वहीं वहां मौजूद जेसीबी की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद सेना के जवान का हाथ ट्रक के एक हिस्से के नीचे से निकाला गया हाथ मे गम्भीर चोट लग गई थी।

वहीं स्थानीय युवकों जितेंद्र धीमान व अमन राणा ने घायल जवान को उठाकर अपनी गाड़ी से नागरिक अस्पताल शाहपुर अस्पताल पहुंचाया। जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद घायल को टांडा मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया।

जहाँ घायल सेना के जवान का इलाज चल रहा है। वहीं मौके पर पुलिस ने पहुंच कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...