13 पेटी शराब व 50 पेटी बीयर सहित चालक गिरफ्तार

--Advertisement--

13 पेटी शराब व 50 पेटी बीयर सहित चालक गिरफ्तार

मंडी – अजय सूर्या

बल्ह पुलिस ने अवैध रूप से ले जाई जा रही शराब की (13 पेटी) 156 और बीयर की (50 पेटी) 600 बोतल पकड़ने में सफलता हासिल की है। बल्ह पुलिस ने नेरचौक-कलखर सड़क पर कांढी मोड़ के पास नाका लगाया हुआ था और इसी दौरान एक जीप को तलाशी के लिए रोका गया। जब पुलिस ने जीप की तलाशी ली तो उसमें शराब व बीयर बरामद हुई।

जब पुलिस ने शराब बारे चालक से कागजात मांगे तो वह इस पर कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया जिसके चलते शराब सहित चालक को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी चालक की पहचान धर्म सिंह गांव धडवाहन के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी बल्ह प्रोबेशनरी आई.पी.एस. गौरव जीत सिंह के बोल

थाना प्रभारी बल्ह प्रोबेशनरी आई.पी.एस. गौरव जीत सिंह ने बताया कि पुलिस अवैध रूप से कारोबार कर रहे लोगों पर कड़ी नजर बनाए रखे हुए है। पुलिस क्षेत्र में किसी भी अवैध कारोबार को फलने-फूलने नहीं देगी।

अवैध रूप से शराब का कारोबार करने वालों पर पुलिस भविष्य में भी कड़ी कार्रवाई अमल में लाएगी। उन्होंने बताया कि जीप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...