चुनाव आचार संहिता के बीच ठियोग के मतियाना में जमीनी विवाद को लेकर गोलीकांड, तीन घायल

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

लोकसभा चुनाव को लेकर लागू आदर्श आचार संहिता के बीच शिमला जिले में ठियोग के मतियाना में गोलीकांड हुआ है। ठियोग उपमंडल के चमरोत गांव में एक व्यक्ति ने तीन लोगों पर गोलियां चला दीं। इस घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें ठियोग अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। साथ ही गोलीकांड में इस्तेमाल हुई बंदूक को कब्जे भी में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार उपमंडल ठियोग के साथ लगते मतियाना के चमरोत गांव में बुधवार सुबह जमीनी विवाद को लेकर हुई बहस इस कदर बढ़ गई कि गोलियां चल गईं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10:00 बजे गांव के एक परिवार में जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा हो गया। इस दाैरान गुस्साए आरोपी ने तीन लोगों पर गोलियां चला दीं।

इससे संदीप उसके पिता लाल चंद और शुभम ठाकुर गोली लगने से बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों ने तीनों घायलों को सिविल अस्पताल ठियोग पहुंचाया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों की टीम ने आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है।

डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा के बोल

डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। साथ ही बंदूक को भी जब्त किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। अभी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि घायल हुए तीनों लोग और गोली चलाने वाला आरोपी सभी एक ही परिवार से संबंध रखते हैं।

आचार संहिता के दौरान गोली चलना दुर्भाग्यपूर्ण :अजय श्याम

भाजपा नेता अजय श्याम ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश भर में पुलिस व्यवस्था चरमरा गई है। देश और प्रदेश में आचार संहिता लगी है, उसके बावजूद भी विधानसभा क्षेत्र ठियोग कुमारसन में लोगों ने अपने घरों में हथियार रखे हैं, जो कि पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है।

गोली चलाने वाली बंदूक पुलिस कब्जे में : डीएसपी

डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया की जिस बंदूक से गोलियां चलाई गई हैं, वह थाने में जमा नहीं थी। जबकि उसी परिवार की ओर से पहले ही एक बंदूक थाने में जमा करवा दी गई थी। गोलीकांड में इस्तेमाल की गई बंदूक की पुलिस जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...