दुष्कर्म का दोष सिद्ध दोषी को कठोर कारावास और जुर्माना

--Advertisement--

दुष्कर्म का दोष सिद्ध दोषी को कठोर कारावास और जुर्माना

मंडी – अजय सूर्या

माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीशमण्डी की अदालत ने एक व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का अभोयोग सिद्ध होने पर दोषी को भारतीय दण्ड सहिंता की धारा 376 के तहत सात वर्ष के साधारण कारावास के साथ 25000/- रूपये जुर्माने की सजा सुनाई।

साथ ही भारतीय दण्ड सहिंता की धारा 323 के तहत वर्ष के साधारण कारावास के साथ 1000/- रूपये जुर्माने की सजाभारतीय दण्ड सहिंता की धारा 458 के तहत वर्ष के साधारण कारावास के साथ 5000/- रूपये जुर्माने की सजाभारतीय दण्ड सहिंता की धारा 506 के तहत वर्ष के साधारण कारावास के साथ 1000/- रूपये जुर्माने की सजा सुनाई।

यदि उक्त दोषी जुर्माना अदा नहीं करता है तो सजाओं में एक वर्ष से लेकर एक महीने तक अतिरिक्त साधारण कारावास दोषी को भुगतना पड़ेगाl कारावास की सजाएँ साथसाथ चलेगीं।

लोक अभियोजक मण्डी, नवीना राही ने बताया कि दिनांक 25/11/2016 को पुलिस को शिकायत प्राप्त हुई थी कि 24/11/2016 को पीडिता का पति रिश्तेदारी में शादी में शामिल होने गया था। पीड़िता घर में अकेली थी।

रात को तकरीबन 10 बजे पीडिता कपड़े सिलाई कर रही थी तभी उसके पडोस का एक ब्यक्ति कमरे के अंदर आया और अंदर से दरवाजा बंद करके पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और पीडिता को धमकी दी कि अगर उसने शोर मचाया तो वह पीडिता को और उसके बच्चों को ख़तम कर देगा।

इतने में पीडिता का पति घर आया तो दरवाजा खुलने पर दोषी ने पीडिता के पति के साथ भी मारपीट की और उसके कमरे से भाग गयाl उक्त घटना के आधार पर दोषी के खिलाफ पुलिस थाना गोहरजिला मण्डी में अभियोग सख्या 173/2016 दर्ज हुआ था। मामले कीछानबीन पूरी होने पर मामले का चालान थाना अधिकारी गोहर द्वारा अदालत में दायर किया था।

माननीय न्यायालय के समक्ष उक्त मामले में सरकार की तरफ से पैरवी जिला न्यायवादी विनोद भारद्वाज, उप जिला न्यायवादी, नितिन शर्मा ने अमल में लायी थी और अभियोजन पक्ष ने इस मामले में 14 गवाहों के ब्यान कलम बन्द करवाए थे। 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...