चक्की खड़ड मे अवैध खनन माफिया के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, 1 जेसीबी व 2 ट्रैक्टर किए जब्त

--Advertisement--

नूरपुर – स्वर्ण राणा

पुलिस जिला नुरपूर द्वारा अवैध खनन के खिलाफ चलाये गये अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 8.05.24 को पुलिस थाना इमटाल के मुकाम चक्की खड़ड मे अवैध खनन माफिया के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुये अवैध खनन में शामिल 01 JCB व 02 ट्रैक्टरो को जब्त किया गया है।

इस संम्बन्ध में थाना डमटाल मे मोहन पुत्र प्रकाश निवासी ड़मटाल, विशाल पुत्र प्रेम निवासी राजा खासा इन्दौरा, व रजत पुत्र शाम किशन निवासी इमटाल के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

जिला पुलिस नुरपूर द्वारा साल 2024 में अवैध खनन माफिया के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करते हुये दिनांक 08.05.24 तक अवैध खनन माफिया के खिलाफ 4 अभियोग दर्ज किया जा चुके है। जो उपरोक्त अभियोगो मे 11 वाहन पुलिस द्वारा जब्त किये जा चुके हैं।

इसके अलावा साल 2024 मे दिनांक 8.05.24 तक अवैध खनन अधिनियम के अधीन 310 चालान किये गये है। अवैध खनन मे शामिल 22 वाहनो को जब्त किया गया जा चुका है और आरोपियो से कुल 35,52,200 रुपये जुर्माना वसुल किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Pride of Himachal: किन्नौर के विश्वेश नेगी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने ईरान में भारत के नए राजदूत

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर के लिए...

जोगिंद्रनगर में सनसनी! दो नाबालिग बहनें अचानक लापता, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया केस

हिमखबर डेस्क उपमंडल जोगेंदरनगर के अंतर्गत बस्सी पुलिस चौकी...

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज को मिली नई पहचान! बनेगा चिकित्सा और मेडिकल शिक्षा का बड़ा समग्र संस्थान

मरीजों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं और मेडिकल प्रोफेशनल्स को...