लिटिल फ्लावर पब्लिक स्कूल दुराना का आलोक अब्बल 

--Advertisement--

लिटिल फ्लावर पब्लिक स्कूल दुराना का आलोक अब्बल

दुराना – एके शर्मा 

लिटिल फ्लावर पब्लिक स्कूल दुराना का दसवीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम शानदार रहा। जिसमें अलोक 97% से प्रथम, श्वेता 95.5%, सुनिधि 94.5%, आनव 94.4%,सानिया 94.1%, हिमांशु 94%, ख़ुशी 92.7%,राशिका 92.4, प्रियंका 91.2%, प्रियांशु 91.1,अर्जुन 90.8% और शिवांशु 90.4% अंको से उतीर्ण हुए। साथ ही 18 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त कर परीक्षा को उतीर्ण किया है।

प्रधानाचार्य के बोल

प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने इस उपलब्धि के लिए बच्चों व उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी। साथ ही उन्होंने कहा गत वर्ष भी विद्यालय की एक होनहार छात्रा वंशिका राणा ने पूरे प्रदेश में नौवां स्थान हासिल किया था। उसी के पद चिन्हो पर चलते इस वर्ष भी बच्चों ने कड़ी मेहनत कर अपने क्षेत्र व माता पिता का नाम रौशन किया है।

विद्यालय प्रमुख के बोल 

विद्यालय प्रमुख ने इस उत्कृष्ट प्रदर्शन का श्रेय विद्यालय प्रशासन के उचित मार्गदर्शन व सुशिक्षित अध्यापकों के कुशल अध्यापन को दिया है।

विद्यालय चेयरमैन के बोल 

विद्यालय के चेयरमैन किशोर चौधरी ने सभी सभी बच्चों व उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए सक्षम अध्यापकों का बच्चों के भविष्य निर्माण में योगदान के लिए धन्यवाद किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...