विद्यार्थी जीवन में शिक्षा के साथ सह शैक्षणिक गतिविधियों भी ज़रूरी – आवासीय आयुक्त

--Advertisement--

7 मई, पांगी – हिमखबर डेस्क

आवासीय आयुक्त पांगी रितिका जिंदल ने आज जीमनेजियम हाल किलाड़ में, घाटी के विद्यार्थियों में सह शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने व विद्यार्थियों के सर्वांगीन विकास के लिए आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरखत की।

आवासीय आयुक्त ने विद्यार्थियों को जीवन में खेल व अन्य सह शैक्षणिक गतिविधियों की महत्वता के बारे में बताया, उन्होंने कहा की हमें शिक्षा के साथ साथ अन्य गतिविधियों जैसे खेल कूद, संगीत, नृत्य, कला आदि को भी अपनी दिनचर्या का भाग बनाना चाहिए।

खेल कूद गतिविधियां हमें अपने शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते है वहीं अन्य गतिविधियां हमारे कौशल विकास को बढ़ाने में सहायक होती हैं व हमें मानसिक तोर से भी स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। उन्होंने बताया की विद्यार्थी शैक्षणिक क्षेत्र के अलवा अन्य क्षेत्रों में भी अपना उज्वल भविष्य बना सकते।

इस दौरान आवासीय आयुक्त ने कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों के अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए बच्चों को उनकी रूचि अनुसार भविष्य चूनने में सहयोग व प्रोत्साहन देने की बात कही।उन्होंने अभिभावकों से आवाहन किया की वह बच्चों को अपना भविष्य स्वयं चुनने की आजादी दें।

इस दौरान भगवान दास, प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किलाड़ व ललित नारायण शर्मा सहायक अनुसन्धान अधिकारी पांगी द्वारा भी बच्चों को सम्बोधित किया गया।

इस दौरान घाटी में सह शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के अंतर्गत बॉक्सिंग का प्रशिक्षण ले रहे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किलाड़ के विद्यार्थि व उनके अभिभावक भी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मनचाहा वाहन नंबर बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

 डिप्टी सीएम बोले, परिवहन विभाग ने वित्तीय प्रबंधन में...

ओएमएस ट्रायल के बाद शुरू होगी पठानकोट से बैजनाथ तक सीधी रेल

हिमखबर डेस्क पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल मार्ग पर 24 फरवरी को अंतिम...