द्रौपदी मुर्मू ने किया शिमला के धार्मिक स्थलों का दौरा, तारादेवी मंदिर जाने वाली पहली राष्ट्रपति बनीं

--Advertisement--

माता तारा देवी मंदिर जाने वाली द्रौपदी मुर्मु देश की पहली राष्ट्रपति हैं। उन्होंने मंदिर कमेटी की ओर से आयोजित भंडारा ग्रहण किया।

शिमला – नितिश पठानियां

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने पांच दिवसीय हिमाचल दौरे के दाैरान मंगलवार को शिमला के प्रमुख धार्मिक स्थल तारादेवी मंदिर का दौरा किया और वहां पूजा-अर्चना की। उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी माैजूद थे।

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल भी इस अवसर पर उपस्थित थे। माता तारा देवी मंदिर जाने वाली द्रौपदी मुर्मु देश की पहली राष्ट्रपति हैं। उन्होंने मंदिर कमेटी की ओर से आयोजित भंडारा ग्रहण किया।

इस अवसर पर मंदिर कमेटी ने राष्ट्रपति को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। इससे पूर्व राष्ट्रपति ने शिमला स्थित प्रमुख धार्मिक स्थल संकटमोचन मंदिर में पूजा-अर्चना की। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा ने राष्ट्रपति को मंदिर के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी। इस अवसर पर, राज्यपाल ने राष्ट्रपति को रामदरबार की प्रतिमा भी भेंट की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...