सुधीर शर्मा की सीएम को चुनौती- सुक्खू खुद आकर लड़ लें धर्मशाला से चुनाव

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

धर्मशाला से भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को धर्मशाला से खुद चुनाव लडऩे की चुनौती दी है। धर्मशाला से जारी प्रेस वक्तव्य में सुधीर शर्मा ने कहा कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संगठन की ऐसी हालत कर दी है कि आज इन्हें ढूंढने से भी प्रत्याशी नहीं मिल रहा है।

उनकी जनविरोधी नीतियों के कारण आज आम कार्यकर्ताओं का भी सरकार और संगठन से मोहभंग हो गया है। संगठन के लोग भी इस बात को जानते हैं कि आज सरकार में तानाशाही चल रही है और ऐसी तानाशाह सरकार का कोई भी व्यक्ति हिस्सा नहीं बनना चाहता।

नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है और अभी तक कांग्रेस धर्मशाला से अपना प्रत्याशी ही तय नहीं कर पाई है। ऐसी स्थिति में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को चाहिए कि वह खुद आकर यहां से चुनाव लड़ें। उन्हें अपनी जमीनी हकीकत का पता भी चल जाएगा और मुकाबला भी थोड़ा रोचक हो जाएगा।

ऐसा प्रदेश के इतिहास में पहली बार हो रहा है कि सरकार सत्ता में होने के बाद भी उन्हें प्रत्याशी नहीं मिल रहा है। इससे बड़ी शर्म की बात किसी भी सीएम के लिए और कुछ नहीं हो सकती। सीएम को चाहिए कि वह तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दें, वैसे भी उपचुनावों के बाद उनकी सरकार जाने वाली है। इससे बेहतर यही है कि वह पहले ही नैतिकता का परिचय देते हुए त्यागपत्र दे दें।

लोकसभा की चारों सीटों के अलावा विधानसभा की सभी 6 सीटों पर भाजपा का परचम लहराने वाला है। प्रदेश की जनता मूड बना चुकी है कि तानाशाह सरकार को हर हाल में सत्ता से बाहर करना है।

धर्मशाला कांग्रेस को झटका, कांग्रेस नेताओं ने ज्वाइन की भाजपा

चुनावों से ठीक पहले धर्मशाला कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। जानकारी के अनुसार  महिला कांग्रेस की पूर्व उपाध्यक्ष एवं बाघनी – 65 की बूथ अध्यक्ष परिणीता थापा और सुरेंद्र धीमान बूथ अध्यक्ष बाघनी – 66 , शिव कुमार बीएलए बाघनी- 66 अपनी पूरी बूथ कमेटी के साथ सुधीर के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हो गए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...