10वीं की परीक्षा में नादौन की रिद्धिमा शर्मा बनीं स्टेट टाॅपर, डॉक्टर बनना सपना

--Advertisement--

दसवीं कक्षा की मेरिट में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या नादौन की छात्रा रिद्धिमा शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया है। 

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। दसवीं कक्षा की मेरिट में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या नादौन की छात्रा रिद्धिमा शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया है।

रिद्धिमा शर्मा ने 700 में 699 यानी 99.86 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। रिद्धिमा शर्मा ने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। उन्होंने कहा कि वह डॉक्टर बनना चाहती हैं।  रिद्धिमा ने 11वीं कक्षा में मेडिकल संकाय में प्रवेश लिया है।
10वीं कक्षा की टाॅप-10 मेरिट सूची में भी बेटियों ने बाजी मारी है। टाॅप-10 मेरिट सूची में कुल 92 विद्यार्थी शामिल हैं। इनमें से 71 छात्राएं हैं। 12वीं कक्षा की तरह 10वीं की मेरिट में भी बेटियों ने परचम लहराया है।
बोर्ड ने मंगलवार को 2024 में संचालित की गई दसवीं कक्षा के नियमित, अतिरिक्त विषय, श्रेणी सुधार व अनुपूरक परीक्षा का परिणाम घोषित किया किया गया। परीक्षा परिणाम 74.51 फीसदी रहा है। 91,622 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी थी। इनमें से 67,988 पास हुए। 10474 की कंपार्टमेंट आई है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...