विद्युत पेंशनर फोरम हिमाचल प्रदेश विद्युत मंडल ज्वाली की मासिक बैठक संपन्न

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगू

विद्युत पेंशनर फोरम हिमाचल प्रदेश विद्युत जवाली मंडल की मासिक बैठक ऐतिहासिक मंदिर बाबा शिबो थान भरमाड में जवाली फोरम के प्रधान राम लोहाया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें करीब 50 विद्युत पेंशनरों ने भाग लिया।

इस अवसर पर विधुत पैशनर फोरम के सदस्यों ने विद्युत बोर्ड प्रबंधक वर्ग से मांग की, की 1/1 2016 से लेकर मार्च 2022 के बीच रिटायर विधुत कर्मचारियों को बड़े वेतन के स्केल की अदायगी नहीं की गई और मार्च 2022 से लेकर आज दिन तक रिटायर कर्मचारी विद्युत कर्मचारियों लिव इन-कैस-मेनट और रिटायरमेंट ग्रेच्युटी की राशि भी नहीं दी गई है। जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है।

ज्वाली पेंशनर फॉर्म यूनियन के राज्य प्रधान गुप्ता और महामंत्री चंद्र सिंह मडीयाल से मांग करती है कि 4 जून को होने वाली विद्युत पेंशनर फोरम राज्य पदाधिकारी की बैठक में विद्युत पेंशनरों की मांगों को लेकर किसी बड़े आंदोलन का ऐलान करें और लोकतांत्रिक व्यवस्था को कायम रखते हुए राज्य स्तरीय सम्मेलन बुलाकर विद्युत पेंशनर फॉर्म की राज्य पदाधिकारी का चुनाव करवाया जाए।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर रिटायर इंजीनियर महेंद्र सिंह ठाकुर, इंजीनियर चैन सिंह पठानिया उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...