सावधान! ब्यास नदी के समीप न जाएं, सरकार कर रही अपील, बड़ी है वजह

--Advertisement--

ब्यास नदी के समीप न जाएं, छोड़ा जा सकता है पंडोह डैम से पानी

मंडी, 2 मई – अजय सूर्या

बीबीएमबी प्रबंधन ने अलर्ट जारी करके कहा है कि कभी भी पंडोह डैम से पानी छोड़ा जा सकता है इसलिए स्थानीय लोग और पर्यटक ब्यास नदी के किनारे न जाएं।

बीबीएमबी के अधिशाषी अभियंता ई. राजेश हांडा ने जानकारी देते हुए बताया कि तापमान बढ़ने के कारण पहाड़ों पर बर्फ पिघल रही है। इस कारण ब्यास नदी के जलस्तर में लगातार इजाफा हो रहा है। इस कारण पंडोह डैम के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

यही कारण है कि डैम से कभी भी पानी छोड़ा जा सकता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए एहतिआत के तौर पर अलर्ट जारी किया गया है।

इस संदर्भ में मंडी जिला प्रशासन, कांगड़ा जिला प्रशासन और ब्यास नदी के किनारे पर बसी पंचायतों को सूचित कर दिया गया है ताकि लोगों को नदी किनारे जाने से रोका जा सके। इसके साथ ही बीबीएमबी प्रबंधन ने हिमाचल घूमने आने वाले पर्यटकों से भी ब्यास नदी किनारे न जाने की अपील की है।

बता दें कि इससे पहले भी कई बार ऐसे हादसे हो चुके हैं जिसमें लोगों ने बीबीएमबी प्रबंधन की चेतावनी को अनदेखा किया और हादसे का शिकार होना पड़ा था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मां चिंतपूर्णी ने पूरी की मनोकामना: ऋषिकेश से दौड़ा चला आया परिवार, पावन पिंडी पर अर्पित किया चांदी का छत्र

हिमखबर डेस्क विश्व विख्यात धार्मिक स्थल माता श्री चिंतपूर्णी के...

नाबालिग से दुष्कर्म, मोबाइल फोन देने के बहाने बुलाया, फिर होटल में ले गया, आरोपी फरार

हिमखबर डेस्क हिमाचल के मंडी जिले से एक दिल-दहला देने...

HPU में पढ़ाई हुई महंगी: शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नया फीस स्ट्रक्चर जारी, जानें किस कोर्स की कितनी बढ़ी फीस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27...