हिमाचल में चुनावी माहौल बनाने आ रहे जेपी नड्डा

--Advertisement--

आठ को बिलासपुर में जिला स्तर पर प्रस्तावित पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन में करेंगे शिरकत

शिमला – नितिश पठानियां

लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में माहौल तैयार करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आएंगे। नड्डा आठ मई को बिलासपुर जिला के एकदिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। जिला के चारों मंडलों के पन्ना प्रमुखों का सम्मेलन अब एक ही जगह एक साथ आयोजित किया जा रहा है, जिसके लिए बैठक कर जिला भाजपा कार्ययोजना तैयार करेगी।

सम्मेलन में नड्डा न केवल कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार करेंगे, बल्कि चुनाव में जीत का मूल मंत्र भी देंगे। पन्ना प्रमुख सम्मेलन प्रदेश के चारों संसदीय क्षेत्रों में आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के नेता शिरकत कर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन कर रहे हैं।

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के तहत बिलासपुर के चारों मंडलों में पन्ना प्रमुख सम्मेलनों के सम्मेलन का शेड्यूल बाकायदा तैयार किया गया था, जिसके तहत आठ व नौ मई को चारों मंडलों के सम्मेलन होने थे, मगर अब मंडलवार सम्मेलन नहीं होंगे, बल्कि चारों मंडलों के पन्ना प्रमुखों का सम्मेलन एक ही दिन एक ही जगह पर आयोजित किया जाएगा। इसमें 15 से 20 हजार कार्यकर्ताओं के भाग लेने की संभावना है।

उधर, बिलासपुर जिला भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आठ मई को प्रस्तावित दौरे की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...