‘हमें देखना था कि हसीन परी कैसी है…’ कंगना रनौत पर ये क्या बोल गई कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह?

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में मंडी लोकसभा सीट के लिए प्रचार जोरों पर है. कंगना रनौत और विक्रमादित्य सिंह अपने अपने अदांज में प्रचार कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी बेटे के प्रचार में कूद पड़ी हैं। बुधवार को प्रतिभा सिंह ने शिमला के रामपुर में एक जनसभा की। इस दौरान प्रतिभा सिंह ने कंगना रनौत पर जमकर हल्ला बोला।

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने रामपुर में कांग्रेस प्रत्याशी और अपने बेटे विक्रमादित्य सिंह के प्रचार के दौरान कंगना रनौत पर तंज कसा और कहा कि कंगना रनौत को सिर्फ देखने के लिए ही भीड़ इकट्ठा हो रही है। यह भीड़ वोट में तबदील नहीं होगी।

कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा, “सारा सेंटर का मीडिया और सोशल मीडिया सब उन्हें ही हाईलाइट कर रहे हैं। सब उसको दिखा रहे हैं। लोग भी जब फेसबुक में देखते हैं या व्हाट्सएप पर देखते हैं, तो लोगों को लगता है कि हमें भी इसे देखना था कि वह कैसी है। हमें देखना था कि हसीन परी कैसी है।”

उन्होंने कहा, “कुछ लोग देखने के लिए जा रहे हैं कि वह क्या चीज है। कई दफा अट्रैक्शन होता है कि यह क्या चीज है।ऐसा नहीं है। हमें भी पता है कि कुछ लोग ऐसे देखने के लिए जा रहे हैं। यह वोट में तबदील नहीं होगा। ठीक है, उसे मौका मिलता 8-10 साल काम करती, तो लोग उसे सराहते।”

‘केंद्र सरकार ने हिमाचल की मदद नहीं की’

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रचार के दौरान कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपदा के दौरान हिमाचल प्रदेश की कोई मदद नहीं की। पीएम मोदी यह तो कहते थे कि गुजरात के बाद उनका दूसरा कर हिमाचल ही है, लेकिन यहां कोई मदद नहीं की गई।”

उन्होंने कहा कि बीजेपी के सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने कोई आवाज नहीं उठाई। प्रतिभा सिंह ने कहा कि वह खुद प्रधानमंत्री से मिली और उन्होंने उनसे मदद करने का आग्रह किया, लेकिन प्रधानमंत्री ने उनकी बात नहीं सुनी।

उन्होंने कहा कि जब केंद्र सरकार की ओर से हिमाचल को कोई मदद नहीं मिली, तब केंद्र सरकार राज्य सरकार ने अपने स्तर पर ही प्रभावितों के लिए 4 हजार 500 करोड़ रुपये का आपदा राहत पैकेज जारी किया। बता दें कि प्रतिभा सिंह मंडी से मौजूदा सासंद हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में अंडर-13 फुटबॉल ट्रायल 26-27 अप्रैल को, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को मौका

शाहपुर - कोहली  हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में...

आईपीएल मैचों की सफल मेजबानी को लेकर उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

हिमखबर डेस्क  धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 11, 14 तथा 17...

गणित शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने गणित...