ज्वालामुखी – ज्योति शर्मा
ज्वालामुखी में पन्ना प्रमुख सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा ने कहा कि अभी काम बहुत करने को बाकी है इसलिए नरेंद्र मोदी को लाना जरूरी है। देश में राष्ट्रवाद को बढ़ाना है। सनातन धर्म को बचाना है और देश को विश्व गुरु बनाना है। इसलिए मोदी को लाना जरूरी है।
उन्होंने उपस्थित पन्ना प्रमुख को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी पार्टी को जीतने के लिए हवा और व्यवस्था की जरूरत होती है, हवा मोदी के पक्ष में चल रही है, व्यवस्था आपने करनी है। 2047 तक भाजपा को कोई हटा नहीं पाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में थके हुए राजनेता को कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस ने प्रत्याशी बना दिया है। इसका लाभ भाजपा को होगा।
उन्होंने लोगों से आवाहन किया कि देश की सुरक्षा के लिए आर्थिक मजबूती के लिए और आगे बढ़ाने के लिए मोदी का लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना जरूरी है। आपका एक-एक वोट देश को मजबूती प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करेगा।
कांगड़ा चंबा लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज के बोल
इस मौके पर कांगड़ा चंबा लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा कि देश की सुरक्षा संस्कृति और विकास में किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता। देश की जरूरत आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है और देश को बचाने के लिए हम सबको कमल के फूल पर मोहर लगानी है। उन्होंने पन्ना प्रमुख से आग्रह किया की हर घर तक पहुंचे और हर व्यक्ति तक पहुंच कर पार्टी के लिए वोट मांगे ताकि कोई यह ना कहे कि भाजपा का कार्यकर्ता वोट मांगने के लिए नहीं आया था।
पूर्व मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर के बोल
पूर्व मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि कांग्रेस शासन काल की 14 माह की कारगुजारिया जनता के सामने रखें और कांग्रेस की 10 झूठी गारंटी से सबको अवगत करवाए ताकि लोगों को कांग्रेस के असली चेहरे का पता चल सके।
पूर्व मंत्री ठाकुर रविंद्र सिंह रवि के बोल
पूर्व मंत्री ठाकुर रविंद्र सिंह रवि ने कहा की कांग्रेस पार्टी द्वारा सत्ता में आने के लिए 10 गारंटी देकर लोगों के साथ छलावा किया। आज एक भी गारंटी पूरी नहीं हो रही है। ऐसे में भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस सरकार की झूठी गारंटी के बारे में लोगों को बताएं और भाजपा के पक्ष में मतदान करवाए।
कांगड़ा विधायक पवन काजल के बोल
कांगड़ा के विधायक पवन काजल ने अपने चिर परिचित अंदाज में सबको खूब हंसाया और कहां की वे भाजपा की पृष्ठभूमि से थे परंतु आजाद और कांग्रेस से चुनाव लड़कर तौबा की है। अब अपने परिवार में वापस आकर खुश है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के लिए यह बड़े सौभाग्य की बात है कि वह विश्व की सबसे बड़ी पार्टी से जुड़े हैं और मोदी जैसा नेतृत्व उन्हें मिला है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की एक भी गारंटी पूरी होने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि राजीव भारद्वाज जैसा जमीन से जुड़ा और संगठन में उभरा नेता कभी नहीं मिलेगा। उन्हें भारी मतों से जीत दिलवाकर दिल्ली भेजना है। वह आपके क्षेत्र की आवाज को दिल्ली में उठाएंगे।