मनाली में युवती से दुष्कर्म की घटना पर दिल्ली के द्वारिका में जीरो FIR दर्ज

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

कुल्लू जिला के मनाली में एक युवती के साथ हुई दुष्कर्म की घटना को लेकर दिल्ली के द्वारिका में जीरो एफआईआर हुई है। द्वारिका के डिप्टी कमिश्नर के पत्र पर कुल्लू पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार एक युवती ने आरोप लगाया है कि वह शुभम गिल से काॅलेज के समय में मिली थी। आरोपी ने युवती को शादी का झांसा दिया तथा उसके बाद वह उसे मनाली लेकर आया। वर्ष 2015 में मनाली में आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद 2023 तक आरोपी युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। अब आरोपी ने युवती के साथ शादी करने से इंकार कर दिया है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया है।

एसपी कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन के बोल

एसपी कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि द्वारिका से आए पत्र के आधार पर पुलिस ने मनाली में भी केस की छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...